हेमंत सोरेन को रांची में पीएमएलए अदालत में पेश किया गया
हेमंत सोरेन को रांची में पीएमएलए अदालत में पेश किया गया
रांची, एक फरवरी (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बृहस्पतिवार को यहां धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) अदालत में पेश किया।
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन को बुधवार रात यहां उनके आधिकारिक आवास पर धनशोधन मामले में सात घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था।
ईडी ने भारी सुरक्षा के बीच सोरेन को यहां पीएमएलए अदालत में पेश किया।
भाषा नेत्रपाल नरेश
नरेश

Facebook


