अमृतसर : भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक हेरोइन का पैकेट बरामद

अमृतसर : भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक हेरोइन का पैकेट बरामद

अमृतसर : भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक हेरोइन का पैकेट बरामद
Modified Date: April 29, 2023 / 06:10 pm IST
Published Date: April 29, 2023 6:10 pm IST

चंडीगढ़, 29 अप्रैल (भाषा) सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने शनिवार को पंजाब के अमृतसर में भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक खेत से हेरोइन का एक पैकेट बरामद किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने एक बयान में कहा कि एक गुप्त सूचना के आधार पर बीएसएफ के जवानों ने अमृतसर के हरदो रतन गांव के बाहरी इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान जवानों ने गांव में खेत से पैकेट बरामद किया जिसमें करीब 1.5 किलोग्राम मादक पदार्थ है। उन्होंने बताया कि पैकेट गेहूं की कटाई के बाद पराली की कटाई के दौरान मिला।

भाषा जितेंद्र धीरज

धीरज


लेखक के बारे में