जम्मू-कश्मीर में हेरोइन बरामद, नाबालिग समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया

Ads

जम्मू-कश्मीर में हेरोइन बरामद, नाबालिग समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया

  •  
  • Publish Date - August 10, 2026 / 04:27 PM IST,
    Updated On - August 10, 2026 / 04:27 PM IST

जम्मू, 10 अगस्त (भाषा) जम्मू-कश्मीर के सांबा और कठुआ जिलों में हेरोइन बरामद होने के बाद 17 वर्षीय नाबालिग समेत तीन संदिग्ध तस्करों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सांबा के बारी ब्राह्मणा इलाके में रविवार देर मोटरसाइकिल से जा रहे नाबालिग को रोका गया।

प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से 3.36 ग्राम हेरोइन बरामद की।

उन्होंने कहा कि किशोर को हिरासत में लिया गया और मादक पदार्थ व मोटरसाइकिल जब्त कर ली गई।

प्रवक्ता ने बताया कि नाबालिग के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मनः प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा कि इसके बाद नाबालिग को सक्षम प्राधिकारी के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जम्मू के आरएस पुरा स्थित पर्यवेक्षण गृह भेज दिया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि एक अन्य मामले में रविवार देर रात कठुआ जिले के बिलावर इलाके में जांच के दौरान पुलिस ने दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 23 ग्राम हेरोइन बरामद की।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान उधमपुर के मजालता के निवासी पवन देव सिंह और कठुआ के मकवाल-रामकोट के रहने वाले नरेश सिंह के रूप में हुई है।

प्रवक्ता ने बताया कि दोनों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा तान्या जोहेब

जोहेब