एयरपोर्ट पर तीन विदेशी नागरिकों की इस हरकत से मची खलबली, बैग से मिले 113 करोड़ रुपए की हेरोइन और..
113 rs crore seized Heroin in Airport : तीन अफ्रीकी यात्रियों से लगभग 113 करोड़ रुपये मूल्य की 16.15 किलोग्राम हेरोइन जब्त की
कोलकाता। 113 rs crore seized Heroin in Airport : कोलकाता हवाई अड्डे पर राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने दो महिलाओं सहित तीन अफ्रीकी यात्रियों से लगभग 113 करोड़ रुपये मूल्य की 16.15 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को दी।
यह भी पढ़ें : हिंदू नववर्ष पर लगाए गए भगवा झंडों को निगम ने कचरा गाड़ी लगाकर हटाया, फूटा RSS सहित अन्य हिंदू संगठनों का गुस्सा
अधिकारी ने बताया कि एक विशिष्ट खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए डीआरआई ने तीन व्यक्तियों – केन्या के एक पुरुष और एक महिला तथा मलावी की एक महिला यात्री को रोका। अधिकारी ने कहा कि इन तीनों के चार ट्रॉली बैग की जांच के दौरान भूरे रंग के पाउडर पदार्थ से भरे 14 पैकेट मिले जो छिपाकर रखे गए थे। उन्होंने कहा कि उक्त पदार्थ हेरोइन निकला।
यह भी पढ़ें : पाकिस्तान के किसी भी एयरपोर्ट को पलभर में उड़ा सकता है ये बम, मध्यप्रदेश ने बनाया देश का सबसे बड़ा बम, बढ़ेगी वायुसेना की ताकत
उन्होंने कहा कि इनमें से दो यात्री मेडिकल वीजा पर आए थे जबकि एक व्यावसायिक वीजा पर भारत आया था। अधिकारी ने बताया कि 30 मार्च को गिरफ्तार किए जाने के बाद आरोपियों को बारासात अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अधिकारी ने कहा कि आगे की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें : 25 प्रतिशत तक माल भाड़ा बढ़ाने की तैयारी में ट्रांसपोर्टर, आज जनता पर पड़ेगा सीधा असर

Facebook


