आइजोल में 2.5 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त, तीन गिरफ्तार

आइजोल में 2.5 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त, तीन गिरफ्तार

आइजोल में 2.5 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त, तीन गिरफ्तार
Modified Date: January 18, 2023 / 11:30 am IST
Published Date: January 18, 2023 11:30 am IST

आइजोल, 18 जनवरी (भाषा) असम राइफल्स ने तीन व्यक्तियों के पास से 2.5 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद होने के बाद, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया है कि गुप्त सूचना के आधार पर असम राइफल्स और राज्य आबकारी तथा मादक पदार्थ विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को आइजोल के बावंगकॉन इलाके में एक संयुक्त अभियान चलाया और तीन व्यक्तियों के पास से 503 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया।

बयान में बताया गया है कि बरामद की गई हेरोइन को साबुन की 40 पेटियों में छिपा कर रखा गया था।

आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘‘तीनों आरोपियों और 2.5 करोड़ रुपये की जब्त की गई हेरोइन की खेप को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए आबकारी और मादक पदार्थ विभाग को सौंप दिया गया है।’’

भाषा साजन

साजन मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में