Hiba Rana Triple Talaq Case: तीन तलाक कहकर घर से निकाला… ससुर भी करते थे ऐसी डिमांड, मुनव्वर राणा की बेटी ने पति और ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

Hiba Rana Triple Talaq Case: दिवंगत शायर मुनव्वर राणा की बेटी हिबा राणा ने तीन तलाक का मुकदमा दर्ज करवाया है।

Hiba Rana Triple Talaq Case: तीन तलाक कहकर घर से निकाला… ससुर भी करते थे ऐसी डिमांड, मुनव्वर राणा की बेटी ने पति और ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

Hiba Rana Triple Talaq Case/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: February 4, 2026 / 12:22 pm IST
Published Date: February 4, 2026 11:49 am IST
HIGHLIGHTS
  • मुनव्वर राणा की बेटी हिबा राणा ने तीन तलाक का मुकदमा दर्ज करवाया है।
  • हिबा राणा ने अपने ससुर और पति पर नामजद एफआईआर दर्ज करवाई है।
  • हिबा ने अपने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है।

Hiba Rana Triple Talaq Case: लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। दिवंगत शायर मुनव्वर राणा की बेटी हिबा राणा ने तीन तलाक का मुकदमा दर्ज करवाया है। हिबा राणा ने अपने ससुर और पति पर नामजद एफआईआर दर्ज करवाई है। अपनी शिकायत में हिबा ने आरोप लगाया है कि, जब से उसका निकाह हुआ है तब से ससुराल वालों की डिमांड बढ़ते जा रही थी और उसके घरवालों ने उनकी डिमांड को पूरा भी किया।

हिबा ने आरोप लगाया है कि, जैसे ही इनकी डिमांड पूरी होती थी ये फिर एक नै डिमांड करते थे। (Hiba Rana Triple Talaq Case) जब उनकी डिमांड का विरोध किया जाता था उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। हिबा का आरोप है कि उसके पति ने उसे तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। हिबा की तरफ से लखनऊ के सहादतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। SHO का कहना है कि, इस मामले में BNS की गंभीर धाराओंमें मुकदमा दर्ज है जांच की जा रही है।

हिबा राणा ने ससुराल वालों के खिलाफ की FIR

Hiba Rana Triple Talaq Case:  आपकी जानकरी के लिए बता दें कि, दिवंगत शायर मुनव्वर राणा की बेटी हिबा राणा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के करीमगंज इलाके में रहती है। हिबा ने अपने पति और ससुराल वालो पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। मुनव्वर राणा की बेटी ने सआदतगंज थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। (Hiba Rana Triple Talaq Case) पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

निकाह के समय दिए थे जेवर और नगदी

Hiba Rana Triple Talaq Case:  हिबा राणा ने बताया कि, उसका निकाह 19 दिसंबर 2013 को सैय्यद मोहम्मद साकिब पुत्र सैय्यद हसीब अहमद निवासी सकीरये हाउस, करीमगंज से सुन्नी रीति-रिवाज से हुआ था। (Hiba Rana Triple Talaq Case) निकाह के समय उसके पिता और परिजनों ने सोने-हिरे के आभूषण के साथ करीब 10 लाख रुपए नगद भी दहेज़ के रूप में दिए थे। हिबा और उसके पति के दो बच्चे हैं, जिनका नाम सैय्यद फवाज और हय्याम फातिमा है।

हिबा ने आरोप लगाया कि, निकाह के बाद जैसे ही वो ससुराल पहुंची रो उसके पति और ससुर ने और दहेज़ की मांग की। उसने बताया कि, उससे 20 लाख रुपए और फ़्लैट की मांग की जाती थी। हिबा ने ये भी बताया कि, उसके परिजनों ने कई बार ससुराल वालों की डिमांड पूरी भी की।  हिबा ने आरोप लगाया है कि, उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता था और (Hiba Rana Triple Talaq Case) कई बार उसे जान से मारने का प्रयास भी कर चूका है। इतना ही नहीं उसने आगे बताया कि, ससुर के द्वारा भी दहेज़ की मांग कर लगातार प्रताड़ना दी जाती थी।

बच्चों को कमरे में बंद कर निकाला घर से: हिबा

Hiba Rana Triple Talaq Case:  हिबा ने अपनी शिकायत में आगे बताया कि, 9 अप्रैल 2025 को उसके पति सैय्यद मोहम्मद साकिब ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से मारपीट की। इसी बीच हिबा की बहन आर्शिया राना उर्फ टीना उससे पिछले पहुंची तो उसका पति और भी ज्यादा गुसा हो गया। इसके बाद हिबा के पति ने उसे तीन बार तलाक कहते (Hiba Rana Triple Talaq Case) हुए धक्के मार के घर से बाहर निकाल दिया और बच्चों को कमरे में बंद कर दिया। पीड़िता ने मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.