Hidden Camera in soap: नहाने के साबुन के पैकेट में हिडन कैमरा…नहाते वक्त पड़ी छात्रा की नजर, गर्ल्स हॉस्टल में मचा हड़कंप
Hidden Camera in soap: नहाने साबुन के पैकेट में हिडन कैमरा...नहाते वक्त पड़ी छात्रा की नजर, गर्ल्स हॉस्टल में मचा हड़कंप
Hidden Camera in soap: नहाने साबुन के पैकेट में हिडन कैमरा...नहाते वक्त पड़ी छात्रा की नजर, गर्ल्स हॉस्टल में मचा हड़कंप / Image: Symbolic
- बाथरूम में रखे एक साबुन के पैकेट में हिडन कैमरा
- घटना के बाद हॉस्टल की छात्राओं ने मोर्चा खोल दिया
- पुलिस ने कैमरा जब्त कर लिया
गुवाहाटी: Hidden Camera in soap डिजिटल युग में लगातार बेटियों की सुरक्षा को लेकर शासन-प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया रहा है। ऐसा होना लाजमी भी है, क्योंकि आए बेटियों के साथ शर्मनाक घटनाएं हो रही है। बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाने का ऐसा ही एक मामला असम से सामने आया है, जहां गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम के अंदर साबुन के पैकेट में हिडन कैमरा लगा हुआ मिला। मामला सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल मामले में संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।
साबुन के पैकेट में हिडन कैमरा
Hidden Camera in soap मिली जानकारी के अनुसार मामला गुवाहाटी स्थित टाटा सामाजिक विज्ञान संस्थान का है, जहां गर्ल्स हॉस्टल हॉस्टल के बाथरूम के अंदर साबुन के पैकेट में छिपा हुआ कैमरा मिला। बताया जा रहा है कि मामले का खुलासा तब हुआ जब एक छात्रा नहाने गई। नहाने के दौरान छात्रा की नजर अचानक साबुन के पैकेट पर पड़ी। पैकेट असामान्य रूप से भारी लग रहा था। शक होने पर उसने उसे ध्यान से देखा तो अंदर एक छोटा कैमरा फिट पाया। साबुन के अंदर कैमरा देखकर छात्रा के होश उड़ गए।
बाथरूम में नहाते वक्त पड़ी छात्रा की नजर
वहीं, छात्रा ने तुरंत हॉस्टल प्रबंधन और अन्य साथियों को इसकी जानकारी दी। खबर फैलते ही कई छात्राएं मौके पर जुट गईं और विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम कैंपस पहुंची। छात्राओं का कहना है कि हॉस्टल जैसे सुरक्षित माने जाने वाले स्थान पर इस तरह की घटना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने मांग की है कि हॉस्टल परिसर में सीसीटीवी कैमरे बढ़ाए जाए, प्रवेश-निकास की निगरानी सख्त की जाए और बाहरी लोगों की आवाजाही पर नियंत्रण रखा जाए।
हॉस्टल में छात्राओं ने खोला मोर्चा
इस मामले की जांच कर रही डीसीपी नुमल महाट्टा ने बताया कि कैमरे को जब्त कर लिया गया है और उसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि हम हर पहलू से मामले की जांच कर रहे हैं। यह गंभीर अपराध है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। संस्थान की ओर से पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है। वहीं कैंपस में सुरक्षा प्रोटोकॉल की आंतरिक समीक्षा शुरू कर दी गई है। साथ ही यह भी कहा गया कि कैंपस में इस तरह की यह पहली घटना है।
ये भी पढ़ें
- Sim Binding Rules: 1 मार्च से बदल जाएंगे WhatsApp चलाने के नियम, सरकार ने इन एप्लीकेशन्स पर भी बरती सख्ती, जानिए अब क्या होगी परेशानी
- Delhi Liquor Scam: ‘संसार में कोई शक्तिशाली हो जाए’, केजरीवाल के बरी होते ही पत्नी सुनीता का पहला रिएक्शन, कहा- ‘अरविंद जी को बहुत तड़पाया’
- Arvind Kejriwal Latest News: केजरीवाल का घर में फूलों से स्वागत! बरी होने के बाद जश्न का माहौल, भावुक होकर बोली पत्नी- उन्होंने जीवन भर…, देखें वीडियो

Facebook


