उच्च न्यायालय ने झारखंड सरकार से सोरेन की याचिका में दलील शुरू करने कहा

उच्च न्यायालय ने झारखंड सरकार से सोरेन की याचिका में दलील शुरू करने कहा

उच्च न्यायालय ने झारखंड सरकार से सोरेन की याचिका में दलील शुरू करने कहा
Modified Date: October 9, 2023 / 10:38 pm IST
Published Date: October 9, 2023 10:38 pm IST

रांची, नौ अक्टूबर (भाषा) झारखंड उच्च न्यायालय ने आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन को लेकर कार्यवाही को चुनौती देने संबंधी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका में अपनी दलीलें शुरू करने का सोमवार को राज्य सरकार को निर्देश दिया।

अदालत ने राज्य सरकार को 17 अक्टूबर को सुनवाई की अगली तारीख पर अपनी दलीलें शुरू करने को कहा।

सोरेन ने 2014 में आदित्यपुर पुलिस थाने में दर्ज एक मामले से उत्पन्न, उनके खिलाफ जमशेदपुर की एक अदालत में लंबित कार्यवाही को चुनौती दी थी। उन पर अपनी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार के लिए प्रचार करते समय आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप है।

उच्च न्यायालय ने 2022 में उनके खिलाफ इसी तरह के एक और मामले को रद्द कर दिया था।

भाषा सुभाष माधव

माधव


लेखक के बारे में