परिसर के बाहर इस हालत में मिला हाईकोर्ट का कर्मचारी, देखकर पुलिस भी रह गई दंग

परिसर के बाहर इस हालत में मिला हाईकोर्ट का कर्मचारी, देखकर पुलिस भी रह गई दंग! High Court employee shot dead

परिसर के बाहर इस हालत में मिला हाईकोर्ट का कर्मचारी, देखकर पुलिस भी रह गई दंग

Korea

Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: August 20, 2022 7:20 pm IST

मोतिहारी: High Courtबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में शनिवार को मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने एक अनुमंडल अदालत के एक कर्मचारी की प्रवेश द्वार पर गोली मार कर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान संजय ठाकुर (45) के रूप में हुई है।

Read More: क्या खत्म हो जाएगा ‘अक्षय कुमार’ का करियर ! दो साल में दी सबसे ज्यादा फ्लॉप फिल्में… 

High Court अरेराज के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) रंजन कुमार ने संवाददाताओं को बताया, “ठाकुर को सुबह करीब साढ़े दस बजे अरेराज अनुमंडल अदालत परिसर में प्रवेश करते समय मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। पास के अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।” कुमार ने कहा, “आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। स्थानीय पुलिस अधिकारी भी अपराधियों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं।”

Read More: गांव के प्रधान ने दलित युवक को घर पर बुलाकर चप्पल से की जमकर पिटाई, गाली भी दी, किसी ने चुपके से वीडियो बनाकर कर दिया वायरल, फिर… 

उक्त घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई के प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि संबंधित अधिकारियों को अदालत परिसर की सुरक्षा के लिए आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा, “हम अरेराज अनुमंडल न्यायालय के बाहर एक कर्मचारी की हत्या की निंदा करते हैं। यह गंभीर चिंता का विषय है कि इन दिनों न्यायालय परिसर कितना असुरक्षित हो गया है।” उन्होंने कहा, “हम संबंधित अधिकारियों से अदालत परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध करते हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस मामले की जांच करानी चाहिए। इस राज्य के लोगों को डर के साए में नहीं रहना चाहिए।”

आईबीसी24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।