हिमाचल प्रदेश: सिरमौर के नाहन में एक व्यस्त बाजार में सब्जी विक्रेता मृत पाया गया
हिमाचल प्रदेश: सिरमौर के नाहन में एक व्यस्त बाजार में सब्जी विक्रेता मृत पाया गया
नहान (हिमाचल प्रदेश), 18 अगस्त (भाषा) हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा शहर में मंगलवार को 54 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला जिसकी गर्दन पर चोट के निशान थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मृतक की पहचान सिरमौर जिले के आवत गांव निवासी भव सिंह के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, सिंह हर सुबह नाहन जाकर सब्जियां खरीदते थे और उन्हें अपने गांव तथा शिलाई तहसील के कफोटा में बाजारों में बेचते थे।
परिजनों ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।
प्रारंभिक जांच के अनुसार, घटना सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात करीब तीन बजे हुई।
पुलिस ने बताया कि विश्वकर्मा मंदिर के पास पार्किंग में सिंह पर धारदार हथियार से हमला किया गया। इसके बाद उन्होंने हमलावरों से बचने के लिए भागने की कोशिश की, लेकिन मंदिर के गेट के पास गिर गए।
पुलिस के अनुसार पार्किंग से मंदिर के गेट तक मिले खून के निशान से उनके हमले के बाद भागने की कोशिश करने की पुष्टि होती है।
पांवटा के उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) मनवेंद्र ठाकुर ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
भाषा
राखी पवनेश
पवनेश

Facebook


