हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सभी स्कूलों में छात्रों के मोबाइल इस्तेमाल पर लगाया प्रतिबंध

Ads

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सभी स्कूलों में छात्रों के मोबाइल इस्तेमाल पर लगाया प्रतिबंध

  •  
  • Publish Date - February 5, 2026 / 07:55 PM IST,
    Updated On - February 5, 2026 / 07:55 PM IST

शिमला, पांच फरवरी (भाषा) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छात्रों के मोबाइल के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध की बृहस्पतिवार को घोषणा की। यह नियम एक मार्च 2026 से प्रभावी होगा।

यह घोषणा बिलासपुर जिले के घुमारविन में आयोजित 69वें ‘नेशनल स्कूल गेम्स अंडर-19 गर्ल्स हैंडबॉल टूर्नामेंट’ के समापन समारोह के दौरान की गई।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विश्व स्तरीय शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो छात्रों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम बनाएगी।

सुक्खू ने सख्त प्रवर्तन उपायों का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि मोबाइल रखने वाले किसी भी छात्र पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा और उपकरण को जब्त कर लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, “इसके अलावा ऐसे छात्रों के अभिभावकों को विद्यालय में अनिवार्य ‘काउंसलिंग’ सत्रों में भाग लेना होगा।’’

भाषा यासिर सुरेश

सुरेश