प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कश्मीरियों के लिए पाकिस्तान के ‘अटूट समर्थन’ को दोहराया

Ads

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कश्मीरियों के लिए पाकिस्तान के ‘अटूट समर्थन’ को दोहराया

  •  
  • Publish Date - February 5, 2026 / 09:09 PM IST,
    Updated On - February 5, 2026 / 09:09 PM IST

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, पांच फरवरी (भाषा) प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बृहस्पतिवार को कश्मीरी लोगों के लिए पाकिस्तान के ‘‘अटूट समर्थन’’ की बात दोहराई।

उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई जब कश्मीरी लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए पूरे देश में रैलियां और प्रदर्शन किए गए।

पाकिस्तान में ‘कश्मीर एकजुटता दिवस’ मनाए जाने के बीच शहबाज ने मुजफ्फराबाद में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की विधानसभा में कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर विवाद का समाधान कश्मीर के लोगों की इच्छाओं का सम्मान करना और यूएनएससी के प्रस्तावों को लागू करना है।’’

शहबाज ने कहा कि वह ‘‘पाकिस्तानी लोगों और पाकिस्तानी नेतृत्व की तरफ से कश्मीर में हमारे भाइयों के साथ एकजुटता दिखाने’’ आए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘कश्मीर पाकिस्तान का हिस्सा बनेगा।’’

भारत ने पाकिस्तान से बार-बार कहा है कि केंद्र शाासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ‘‘हमेशा से देश का अभिन्न अंग थे, हैं और रहेंगे।’’

राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने भी कश्मीरी लोगों के लिए पाकिस्तान के नैतिक, राजनयिक और राजनीतिक समर्थन को दोहराया।

भाषा शफीक पवनेश

पवनेश