Home » Country » Attack on PM Possible: Speaker Om Birla’s Shocking Disclosure About Security Inside
Lok Sabha Om Birla On Pm Modi : “पीएम के साथ कुछ भी हो सकता था…” स्पीकर ओम बिरला के इस खुलासे से देश में हड़कंप, आखिर कल क्या होने वाला था?
Ads
लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान विपक्षी हंगामे और सुरक्षा आशंकाओं को देखते हुए स्पीकर ओम बिरला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सदन में न आने का आग्रह किया। स्पीकर ने कहा कि यदि कोई अनहोनी होती, तो यह लोकतंत्र के लिए ‘काला दिन’ साबित होता।
नई दिल्ली : कल बुधवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकसभा पहुंचना था, लेकिन विपक्ष के भारी हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा था। गुरुवार को इस मुद्दे पर बड़ा खुलासा करते हुए स्पीकर ओम बिरला ने बताया कि उन्होंने ही पीएम मोदी को सदन न आने के लिए आग्रह किया था। उन्होंने बताया की सदन की स्थिति ऐसी थी कि पीएम मोदी के साथ कुछ भी अनहोनी घट सकती थी।
लोकतंत्र के लिए साबित होता ‘काला दिन’
दरअसल, स्पीकर ओम बिरला ने आज लोकसभा की कार्यवाही के दौरान बताया कि उन्हें सदन के भीतर से कुछ ऐसे इनपुट मिले थे, जिनसे पता चला कि कांग्रेस के सांसद प्रधानमंत्री के चेयर तक जाकर हंगामा करने और किसी बड़ी अनहोनी को अंजाम देने की फिराक में थे। उन्होंने कहा कि यदि ऐसी कोई घटना घटती, तो वह लोकतंत्र के लिए ‘काला दिन’ साबित होती और संसद की गरिमा को भारी ठेस पहुंचती। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्पीकर ने खुद हस्तक्षेप किया और व्यक्तिगत रूप से पीएम मोदी से आग्रह किया कि वे सदन में न आएं।
Before the House was adjourned for the day, Lok Sabha Speaker Om Birla today said, “The country saw what happened in the House yesterday. Everyone saw how the MPs approached the PM’s chair in the House. I got information that any mishap could have happened. To ensure that such a… pic.twitter.com/itas47E1Bk
गौरतलब है कि कल शाम 5 बजे जब पीएम को बोलना था, तब कांग्रेस की कई महिला सांसद बैनर लेकर उनके आसन के पास पहले से ही मोर्चा संभाले हुए थीं।इस घटना ने संसद के भीतर सुरक्षा व्यवस्था और लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने भी विपक्षी सांसदों पर पीएम मोदी पर हमले की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है। फिलहाल, स्पीकर द्वारा दी गई इस जानकारी के बाद राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है, क्योंकि यह पहली बार है जब किसी लोकसभा अध्यक्ष ने सदन के भीतर प्रधानमंत्री की सुरक्षा पर सीधे खतरे की बात स्वीकार की है।