हिमाचल प्रदेश: भूस्खलन के कारण मनाली-चंडीगढ़ राजमार्ग बंद

हिमाचल प्रदेश: भूस्खलन के कारण मनाली-चंडीगढ़ राजमार्ग बंद

हिमाचल प्रदेश: भूस्खलन के कारण मनाली-चंडीगढ़ राजमार्ग बंद
Modified Date: January 30, 2024 / 01:22 pm IST
Published Date: January 30, 2024 1:22 pm IST

शिमला, 30 जनवरी (भाषा) हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में मनाली-चंडीगढ़ राजमार्ग का रामशिला-पतलीकुल हाईवे मंगलवार सुबह भूस्खलन के कारण बंद हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जब भूस्खलन हुआ तब राजमार्ग पर वाहनों की कोई आवाजाही नहीं थी।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन का मलबा दोपहर तक हटा दिया जाएगा।

भाषा

योगेश नरेश

नरेश


लेखक के बारे में