Himachal Pradesh Road Accident: अलग-अलग सड़क हादसों से दहला पूरा इलाका, तीन लोगों की मौत से मचा हड़कंप, सड़क पर ही मची अफरातफरी

Ads

Himachal Pradesh Road Accident: अलग-अलग सड़क हादसों से दहला पूरा इलाका, तीन लोगों की मौत से मचा हड़कंप, सड़क पर ही मची अफरातफरी

  •  
  • Publish Date - September 21, 2026 / 07:24 AM IST,
    Updated On - September 21, 2026 / 12:42 PM IST

Himachal Pradesh Road Accident/image: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • कुल्लू में बाइक हादसा
  • एक पर्यटक की मौत, एक घायल
  • सिरमौर ट्रक हादसा, दो लोगों की मौत

शिमला: Himachal Pradesh Road Accident हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के जीभी इलाके में मोटरसाइकिल के खाई में गिरने से केरलम के एक पर्यटक की मौत हो गई, जबकि एक को चोटें आईं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हादसा रविवार अपराह्न करीब 1:50 बजे जीभी-सोजा संपर्क मार्ग पर हुआ। इस हादसे में सबिन मैथ्यू कुरियन की मौत हो गई, जबकि अक्षरा जोस को घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों एर्नाकुलम जिले के रहने वाले थे।

चालक ने खोया नियंत्रण

Himachal Pradesh Road Accident एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक ने मोटरसाइकिल से नियंत्रण खो दिया, जिससे मोटरसाइकिल सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरी।’’  पुलिस ने बताया कि दोनों को बंजार के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से जोस को उपचार के लिए कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।

ट्रक की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

कुल्लू के पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इस बीच, एक अन्य हादसे में सिरमौर जिले के काला अंब में शनिवार देर रात ट्रक की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी सुरदीप कुमार और हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के निवासी ज्ञान सिंह के रूप में हुई है।

इन्हें भी पढ़ें:-

जीभी हादसे में कौन मारे गए?

सबिन मैथ्यू कुरियन (केरल के एर्नाकुलम निवासी)।

जीभी हादसे में कौन घायल हुए?

अक्षरा जोस, जिन्हें कुल्लू अस्पताल रेफर किया गया।

सिरमौर ट्रक हादसे में मृतक कौन थे?

सुरदीप कुमार (बिहार) और ज्ञान सिंह (हिमाचल प्रदेश)।