हिमाचल : चंबा में मोटरसाइकिल खाई में गिरी, दो लोगों की मौत

हिमाचल : चंबा में मोटरसाइकिल खाई में गिरी, दो लोगों की मौत

हिमाचल : चंबा में मोटरसाइकिल खाई में गिरी, दो लोगों की मौत
Modified Date: September 13, 2026 / 04:12 pm IST
Published Date: September 13, 2026 4:12 pm IST

शिमला, 13 सितंबर (भाषा) हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक मोटरसाइकिल के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से दो तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, हादसा शनिवार रात पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ, जब दोनों मणिमहेश यात्रा में शामिल होने के लिए मणिमहेश जा रहे थे।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों के शव खाई से बाहर निकाले गए और पोस्टमार्टम के लिए चंबा स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाए गए।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान पंजाब के पठानकोट निवासी अनिल कुमार और ज्योति के रूप में हुई है।

भाषा शुभम सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में