कुलगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकवादी ढेर

Ads

कुलगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकवादी ढेर

  •  
  • Publish Date - June 11, 2022 / 09:51 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:26 PM IST

श्रीनगर, 11 जून (भाषा) जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार सुबह सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन का एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जिले के खांदीपोरा इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद तलाशी और घेराबंदी अभियान चलाया गया। पुलिस ने कहा कि इस दौरान छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका सुरक्षाबलों ने माकूल जवाब दिया।

अधिकारी के मुताबिक, इस कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया, जो आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का सदस्य था। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ अभी जारी है।

भाषा यश पारुल

पारुल