नई दिल्ली। देश के नए चीफ डिफेंस ऑफ स्टाफ CDS के पद पर नियुक्त बिपिन रावत को शुभकामनाएं दी है। शाह ने ट्वीट कर कहा कि, ‘भारत के लिए एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक दिन है जब पीएम नरेंद्र मोदी ने लंबे समय से अटकी हुई मांग को पूरा किया और भारत को इसका पहला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ मिला। मुझे पूरा विश्वास है कि यह निर्णय भारत को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ रक्षा बलों में शामिल होने के संकल्प को और मजबूत करेगा.’
पढ़ें- 9 दिन बंद रहेंगे बैंक, लोगों के बैंकिंग कार्य हो सकते हैं प्रभावित,…
गृहमंत्री आगे लिखा है कि ‘मुझे यकीन है कि उनके नेतृत्व में तीनों सेनाएं सामूहिक रूप से एक टीम के रूप में काम करेंगी और अपने देश के खिलाफ हमारे राष्ट्र को सुरक्षित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी.’
पढ़ें- देश, दुनिया में नए साल का गर्मजोशी से स्वागत, 2019 की रात को रोशन क…
उन्होंने कहा कि ‘सैन्य कर्मियों के प्रमुख न केवल भारतीय सशस्त्र बलों के तीनों विंगों के कर्मियों के कल्याण को सुनिश्चित करने की दिशा में मोदी सरकार के प्रयासों को आगे बढ़ाएंगे, हमारी सेना को आधुनिक बनाएंगे और एक नए भारत की आकांक्षाओं को पूरा करेंगे.’
पढ़ें- 1 तारीख से डिजिटल मोड से भुगतान करना जरूरी, नहीं तो लगेगा 5000/प्रत…
7 निजी अस्पताल के लाइसेंस निलंबित