Vidisha Police Sub Inspector Suspended : शादी का झांसा देकर इंस्पेक्टर साहब ने मिटाई हवस, महिला ने लगाया गंभीर आरोप, SP ने लिया ताबड़तोड़ एक्शन

Ads

महिला की शिकायत पर एक सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि उसने अपनी शादी छिपाकर विवाह का झांसा दिया। जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, जबकि विभाग ने उसे निलंबित कर दिया है।

  •  
  • Publish Date - June 12, 2026 / 09:47 PM IST,
    Updated On - June 12, 2026 / 09:53 PM IST

Vidisha Police Sub Inspector Suspended / Image Source : IBC24

HIGHLIGHTS
  • महिला की शिकायत पर सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ FIR दर्ज।
  • आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
  • पुलिस अधीक्षक ने आरोपी सब-इंस्पेक्टर को निलंबित किया।

विदिशा : Vidisha Police Sub Inspector Suspended :  मध्य प्रदेश के विदिशा ज़िले में सिविल लाइन थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर जयप्रकाश रसीले पर महिला से दुष्कर्म के मामले में FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी पर आपराधिक मुकदमा दर्ज होने के चलते पुलिस अधीक्षक रोहित काधवानी ने सब इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है। बता दें की आरोपी 2016 बैच का कर्मचारी है।

पहले से शादीशुदा था सब इंस्पेक्टर

मिली जानकारी के अनुसार लटेरी क्षेत्र की एक महिला ने आरोप लगाया कि विदिशा के सिविल लाईन थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर जयप्रकाश रसीले ने उसको शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है। SP Rohit Kashwani Action Vidisha महिला ने आरोप लगाया कि सब इंस्पेक्टर पहले से शादी शुदा था यह बात भी उससे छुपाई गई।

जयप्रकाश रसीले निलंबित

MP Police Rape Case जब इस बात की शिकायत जिले के एसपी रोहित काशवानी को मिली तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया और मामले की जांच कराई गई। जांच में दोषी पाए गए सब इंस्पेक्टर जयप्रकाश रसीले को तुरंत निलंबित कर दिया गया, साथ ही विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया गया l

इन्हें भी पढ़ें :