Bhopal AIIMS Nurse FIR : इलाज या लापरवाही? 3 साल के बच्चे को नर्सों ने लगा दिया गलत इंजेक्शन, जाँच पूरी होने के बाद पुलिस ने लिया ये बड़ा एक्शन

Ads

भोपाल AIIMS में इलाज के दौरान 3 वर्षीय बच्चे को कथित रूप से गलत इंजेक्शन लगाने के मामले में दो नर्सों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  •  
  • Publish Date - June 12, 2026 / 11:59 PM IST,
    Updated On - June 13, 2026 / 12:01 AM IST

Bhopal AIIMS Nurse FIR / Image Source : X

HIGHLIGHTS
  • 3 वर्षीय बच्चे को कथित रूप से गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप।
  • बच्चे की मौत के बाद दो नर्सों के खिलाफ FIR दर्ज।
  • पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

भोपाल : Bhopal AIIMS Nurse FIR :  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एम्स (AIIMS) अस्पताल से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ इलाज के दौरान एक 3 वर्ष के मासूम बच्चे को गलत इंजेक्शन लगाने के आरोप में एम्स की दो नर्सों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बागसेवनिया थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों नर्सों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला ?

पूरा मामला साल 2025 का है, जब सागर जिले के बीना का रहने वाला एक परिवार अपने बीमार बच्चे को भोपाल एम्स लेकर आया था। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में पदस्थ दो नर्सों ने घोर लापरवाही करते हुए बच्चे को गलत इंजेक्शन लगा दिया। गलत दवा शरीर में जाते ही मासूम की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार न्याय के लिए भटक रहा था।

नर्सों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

पुलिस और प्रशासनिक जांच के बाद अब जाकर इस मामले में बागसेवनिया पुलिस ने दोनों आरोपी नर्सों के खिलाफ कार्यवाई की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें :

 

शीर्ष 5 समाचार