Vande Bharat: ‘लाइमलाइट’ का खेल, करियर फेल! 370 की बिरयानी और शवों का मजाक, क्या ‘कूल’ बनने की कोशिश लोगों पर पड़ रही भारी

Ads

Pranit More Comedy Show Controversy: सोशल मीडिया पर कूल दिखने की चाहत और चंद सेकेंड्स के वीडियो में मिली ऐसी सजा कि, करियर पर लग गया फुल स्टॉप।

  •  
  • Publish Date - June 13, 2026 / 12:01 AM IST,
    Updated On - June 13, 2026 / 12:01 AM IST

Pranit More Comedy Show Controversy/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • कॉमेडी शो में डेट वीडियो विवाद के बाद युवक की नौकरी गई।
  • कॉमेडी शो के बयान पर डॉक्टर-इन्फ्लुएंसर को माफी मांगनी पड़ी।
  • वायरल कंटेंट का करियर पर भारी असर पड़ सकता है।

Pranit More Comedy Show Controversy: नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर कूल दिखने की चाहत और चंद सेकेंड्स के वीडियो में मिली ऐसी सजा कि, करियर पर लग गया फुल स्टॉप। जी हां, आजकल इंटरनेट पर कुछ भी बोलने से पहले सौ बार सोचिएगा, क्योंकि यहां ‘गलती’ और ‘सजा’ के बीच का फासला अब खत्म हो चुका है। हाल ही में दो ऐसे वीडियो वायरल हुए, जिसने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है।

पहली कहानी है गुरुग्राम के 22 साल के हिमांशु जांगड़ा की, भाई साहब एक डेट पर गए, लड़की को 370 रुपये की चिकन बिरयानी खिलाई और फिर कैमरे के सामने आकर कहने लगे कि उन्हें इस खर्च के बदले लड़की से कुछ ‘रिटर्न’ की उम्मीद थी।

इस पिछड़ी और आपत्तिजनक सोच पर सोशल मीडिया का गुस्सा ऐसा भड़का कि हिमांशु को न सिर्फ अपना अकाउंट डिएक्टिवेट करना पड़ा, (Pranit More Comedy Show Controversy) बल्कि उनकी कंपनी ‘स्टारविक डिजाइन’ ने उन्हें नौकरी से भी धक्के मारकर निकाल दिया। कंपनी ने साफ कहा- ऐसी घटिया सोच के लिए हमारे यहां कोई जगह नहीं है।

बिरयानी वाला विवाद थमा भी नहीं था कि, मुंबई से एक और हैरान करने वाला वीडियो सामने आ गया। एक स्टैंड-अप कॉमेडी शो में डॉक्टर और इन्फ्लुएंसर सेजल पवार ने दावा किया कि मुंबई के एक हॉस्पिटल में पढ़ाई के दौरान, वो और उनके साथी मेडिकल स्टूडेंट्स, (Pranit More Comedy Show Controversy) रिसर्च के लिए दान किए गए पुरुषों के शवों के प्राइवेट पार्ट्स का मज़ाक उड़ाते थे।

मेडिकल प्रोफेशन और इंसानी शवों की गरिमा को तार-तार करने वाले इस बयान पर जब लोगों ने क्लास लगाई, तो डॉक्टर साहिबा कैमरे के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगने आ गईं।

साफ है पोडकास्ट और रील्स के चक्कर में कैमरे के सामने कुछ भी बोलकर ‘कूल’ बनने की कोशिश अब भारी पड़ रही है। (Pranit More Comedy Show Controversy) इन दोनों मामलों ने साबित कर दिया है कि व्यूज के चक्कर में अगर सोच की मर्यादा लांघी, तो इंटरनेट पर ‘इन्स्टेंट कर्मा’ यानी तुरंत हिसाब होना तय है।

इन्हे भी पढ़ें:-

शीर्ष 5 समाचार