कीटनाशक खाने के बाद होम्योपैथिक चिकित्सक की पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर

कीटनाशक खाने के बाद होम्योपैथिक चिकित्सक की पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर

कीटनाशक खाने के बाद होम्योपैथिक चिकित्सक की पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर
Modified Date: June 30, 2026 / 08:51 pm IST
Published Date: June 30, 2026 8:51 pm IST

नयी दिल्ली, 30 जून (भाषा) दिल्ली के बिंदापुर क्षेत्र में अपने आवास पर एक दंपति ने कथित तौर पर कीटनाशक खा लिया जिससे महिला की मौत हो गई जबकि उसके होम्योपैथिक चिकित्सक पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। आवास पर दंपति का पालतू कुत्ता भी मृत मिला। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पति ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर ज़हर खाया था। पुलिस को शक है कि अवसाद की वजह से उन्होंने आत्महत्या की कोशिश की।

अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच से यह भी पता चला है कि उनके बच्चे दिल्ली से बाहर अलग रहते हैं।

उन्होंने बताया कि बिंदापुर थाने को सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 2:49 बजे आत्महत्या की कोशिश की सूचना मिली।

इंदिरा पार्क स्थित घर पहुंचने पर पुलिस को जसप्रीत कौर (55) मृत मिलीं, जबकि उनके पति रिछपाल (56) अर्ध चेतना की हालत में मिले। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां जसप्रीत को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि रिछपाल को इलाज के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घर के अंदर दंपति का पालतू कुत्ता भी मृत मिला।

अधिकारियों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान रिछपाल ने पुलिस को बताया कि उसने और उसकी पत्नी, दोनों ने साथ मिलकर जहरीला पदार्थ खाया था। हालांकि, इस घटना के पीछे की असल वजहों की अभी भी पुष्टि की जा रही है।

पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है और जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और तफ्तीश के तहत फोरेंसिक टीमों ने घर से नमूने इकट्ठा किए हैं।

पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है।

भाषा नोमान नोमान नरेश

नरेश


लेखक के बारे में