‘जहर खाने’ के बाद होम्योपैथिक चिकित्सक की पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर

'जहर खाने' के बाद होम्योपैथिक चिकित्सक की पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर

‘जहर खाने’ के बाद होम्योपैथिक चिकित्सक की पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर
Modified Date: June 30, 2026 / 07:40 pm IST
Published Date: June 30, 2026 7:40 pm IST

नयी दिल्ली, 30 जून (भाषा) दिल्ली के बिंदापुर क्षेत्र में मंगलवार को अपने आवास पर कथित तौर पर जहर खाने के बाद एक महिला मृत मिली जबकि उसके पति होम्योपैथिक चिकित्सक पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। आवास पर दंपति का पालतू कुत्ता भी मृत मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिली जिसके बाद एक टीम मौके पर पहुंची और घर के अंदर महिला और उनके पालतू कुत्ते का शव मिला, जबकि पति को पहले ही इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा चुका था।

पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि डॉक्टर दंपति ने अपने पालतू कुत्ते के साथ जहर खा लिया होगा, लेकिन घटना की सटीक परिस्थितियों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

डॉक्टर की हालत गंभीर बताई जा रही है और वह चिकित्सकीय निगरानी में है।

पुलिस ने अपराध स्थल का निरीक्षण किया है और इस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि व्यक्तिगत और व्यावसायिक परिस्थितियों सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि महिला और कुत्ते के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और फोरेंसिक टीमों ने जांच के तहत घर से नमूने एकत्र किए हैं।

भाषा नोमान नोमान पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में