यहां आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाया गया, एकमुश्त 1400 रुपए की हुई बढ़ोत्तरी

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मंगलवार को राज्य भर की 53,000 से अधिक आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मासिक मानदेय में वृद्धि करने की घोषणा की ।

यहां आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाया गया, एकमुश्त 1400 रुपए की हुई बढ़ोत्तरी
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: January 4, 2022 6:54 pm IST

मोरिंडा (पंजाब), चार जनवरी (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मंगलवार को राज्य भर की 53,000 से अधिक आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मासिक मानदेय में वृद्धि करने की घोषणा की ।

चन्नी ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मासिक पारिश्रमिक 8,100 रुपये से बढ़ाकर 9,500 रुपये, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मासिक मानदेय 5,300 रुपये से बढ़ाकर 6,300 रुपये और सहायिकाओं के मानदेय को 4,050 रुपये से बढ़ाकर 5,100 रुपये कर दिया गया है।

read more: दस प्रतिशत खिलाड़ियों के पॉजिटिव होने के बावजूद इटली की लीग बहाली की तैयारी में

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, इसी तरह आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में हर साल 500 रुपये की वृद्धि की जाएगी, जबकि मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में 250 रुपये की वृद्धि की जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि ये सभी कर्मचारी अब एक जनवरी, 2023 से सालाना अपने मानदेय में नियमित वृद्धि के पात्र भी होंगे।

read more: जोकोविच को आस्ट्रेलियाई ओपन में खेलने की मेडिकल छूट मिली

मुख्यमंत्री ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य की प्रशासनिक मशीनरी की रीढ़ बताते हुए कहा कि महिलाओं का कल्याण और उनका सशक्तिकरण हमेशा से ही राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है।

चन्नी ने कहा, ‘‘इससे पहले भी, 67,000 से अधिक आशा कार्यकर्ताओं और मध्याह्न भोजन कर्मियों के मासिक वेतन में वृद्धि की गई थी।’’

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com