श्रीनगर, 24 मई (भाषा) जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों ने एक ठिकाने से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि बारामूला के चंदूसा क्षेत्र में नीलसर बाग में एक गुप्त ठिकाने की मौजूदगी की सूचना के आधार पर पुलिस, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने शनिवार को एक तलाशी अभियान चलाया।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने तलाशी के दौरान 14 रॉकेट-चालित ग्रेनेड और नौ बूस्टर बरामद किए।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
भाषा
राखी अमित
अमित