दिल्ली में रविवार को रहा उमस भरा दिन, अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस

Ads

दिल्ली में रविवार को रहा उमस भरा दिन, अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस

  •  
  • Publish Date - September 6, 2020 / 01:51 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:43 PM IST

नयी दिल्ली, छह सितंबर (भाषा) दिल्ली में रविवार को उमस भरा दिन रहा और अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से एक डिग्री अधिक था।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से तीन डिग्री कम था।

हवा में सापेक्षिक आर्द्रता 61 प्रतिशत से सौ प्रतिशत के बीच रही।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को हल्की बारिश हो सकती है।

विभाग ने कहा कि तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

भाषा यश दिलीप

दिलीप