सात साल से पत्नी से जिस्मफरोशी करवा रहा था पति, मना करने पर प्राइवेट पार्ट में डाल दी शराब की बोतल

सात साल से पत्नी से जिस्मफरोशी करवा रहा था पति, मना करने पर प्राइवेट पार्ट में डाल दी शराब की बोतल

सात साल से पत्नी से जिस्मफरोशी करवा रहा था पति, मना करने पर प्राइवेट पार्ट में डाल दी शराब की बोतल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: March 26, 2021 10:48 am IST

कंधमाल: ओडिश के कंधमाल जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल मामला पत्नी से पति के द्वारा जिस्मफरोशी करावाने का है। हैरान करने वाली बात ये है कि जब पत्नी ने देह व्यापार करने से मना किया तो बौखलाए पति ने उसके प्राइवेट पार्ट में शराब की बोतल डाल दी। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पीड़िता और उसकी बेटी एक कमरे में बंद है। पुलिस ने दोनों को छुड़ाया और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Read More: आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कोई समय सीमा नहीं, मंत्री टीएस सिंहदेव ने की च्वाइस सेंटर में भीड़ से बचने की अपील

मिली जानकारी के अनुसार केंद्रपाड़ा जिले के पट्टामुंडई के चंदन आचार्य की शादी 10 साल पहले कंधमाल जिले के तुमुदीबांध में रहने वाली युवती से हुआ था। शादी के कुछ दिन तक सब कुछ ठीक चलता रहा, फिर दोनों के घर में बेटी ने जन्म लिया। उनकी बेटी अभी पांच साल की है। चंदन आचार्य पेशे से ऑटो चालक है और वह अपनी पत्नी और बच्ची के साथ पद्मावती विहार में एक किराए के मकान में रहता है।

Read More: 100 दिन तक रहेगी कोरोना की दूसरी लहर, निजी अस्पतालों की लापरवाही से बढ़ी मौतें : मंत्री टीएस सिंहदेव

चंद्रशेखर की पत्नी ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि शादी के तीन साल बाद ही उसका पति उसे वेश्यावृत्ति का काम करने के लिए मजबूर करने लगा था। वो खुद ही अलग-अलग लोगों को लेकर आता था और इसी पैसे से उसका घर चलता था। हालांकि महिला का यह भी कहना है कि उसने कई बार इस काम का विरोध किया, लेकिन पति नहीं मानता था।

Read More: प्रियंका गांधी वाड्रा ने की छत्तीसगढ़ सरकार की गोधन न्याय योजना की तारीफ, यूपी की योगी सरकार को दी नसीहत

पीड़िता ने आगे बताया कि पांच दिन पहले भी मैंने वेश्यावृत्ति का काम करने से मना किया था। इसके बाद पति चंद्रशेखर बौखला गया और मरपीट करने लगा। फिर कुछ देर बाद वह शराब पीकर घर लौटा और लोहे के रॉड से मारने लगा और वेश्यावृत्ति का काम करने को कहने लगा, लेकिन फिर भी जब मैंने मना कर दिया तो उसने मेरे प्राइवेट पार्ट में शराब की बोतल डाल दी।

Read More: 2 लाख सरकारी और 8 लाख प्राइवेट नौकरियों की बड़ी सौगात, गृह मंत्री अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"