पत्नी को बदचलन साबित करने पति ने परोस दिया दोस्तों को, खुद बना रहा था वीडियो

पत्नी को बदचलन साबित करने पति ने परोस दिया दोस्तों को, खुद बना रहा था वीडियो

पत्नी को बदचलन साबित करने पति ने परोस दिया दोस्तों को, खुद बना रहा था वीडियो
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: June 1, 2019 2:14 pm IST

जहानाबाद: बिहार के जहानाबाद इलाके से शर्मनाक घटना सामने आई है। इस घटना को जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे कि कोई पति अपनी पत्नी के साथ ऐसा कैसे कर सकता है। दरअसल नेवी की नौकरी करने वाले पति ने अपनी पत्नी से ​पीछा छुड़ाने के लिए पत्नी को दोस्तों को परोस दिया, ताकि उसे बदचलन साबित कर सके। वहीं, बताया य​ह भी जा रहा है कि आरोपी पति इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर वायरल करने के बाद उसकी हत्या कर आत्महत्या का रूप देना चाहता था। फिलहाल पीड़िता की शिकायत पर पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले में कार्रवाई कर रही है।

Read More: पानी की तलाश में निकले अधेड़ की सूखे कुएं में गिरने से मौत, ग्रामीण इलाकों में गहराया जलसंकट

मिली जानकारी के अनुसार मामला जहानाबाद के घोसी थाना क्षेत्र का है। मोहनचक-मिल्की गांव निवासी एक महिला ने अपने पति और उसके तीन दोस्तों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पति के दो दोस्तों ने मेरा रेप किया और पति इस पूरी घटना का वीडियो बना रहे थे। दुष्कर्म के बाद पति और उसके दोस्तों ने बच्चे और महिला का हाथ पैर बांधकर कमरे में बंद कर कहीं चले गए।

Read More: बिजली कटौती से परेशान मंत्री पहुंचे बिजली ऑफिस, अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा- 

महिला जैसे-तैसे अपने बच्चों के साथ वहां से निकलकर भाग निकली और अपने मायके पहुंची और थाने पहुंचकर पति और उसके दोस्तों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। महिला ने बताया कि 12 साल पहले दोनों की शादी हुई थी। पत्नी को अहसास हुआ कि पति का दूसरी महिला से अवैध संबंध है। जुलाई 2010 में ससुराल में महिला को गोली मार दी थी। दुनिया में आने से पहले ही उसके बच्चे की मौत हो गई।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"