श्रीनगर से ‘हाइब्रिड आतंकवादी’ गिरफ्तार

Ads

श्रीनगर से ‘हाइब्रिड आतंकवादी’ गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - August 7, 2022 / 11:08 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:51 PM IST

श्रीनगर, सात अगस्त (भाषा) सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक ‘‘हाइब्रिड आतंकवादी’’ को रविवार को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आतंकवादी से हथियार और गोलाबारूद बरामद किए गए हैं।

श्रीनगर पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘श्रीनगर पुलिस और दो राष्ट्रीय राइफल (आरआर) की संयुक्त टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर लश्कर-ए-तैयबा के हाइब्रिड आतंकवादी अर्शिद अहमद भट, पुत्र अब्दुल करीम को लावायपुरा से गिरफ्तार किया है जो संगम बडगाम का निवासी है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से पांच पिस्तौल, पांच पिस्तौल की मैगजीन, 50 कारतूस और दो हथगोले बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

भाषा धीरज अमित

अमित