श्रीनगर में ‘हाइब्रिड’ आतंकवादी गिरफ्तार

श्रीनगर में 'हाइब्रिड' आतंकवादी गिरफ्तार

श्रीनगर में ‘हाइब्रिड’ आतंकवादी गिरफ्तार
Modified Date: September 7, 2023 / 08:00 pm IST
Published Date: September 7, 2023 8:00 pm IST

श्रीनगर, सात सितंबर (भाषा) द रेजिस्टेंस फ्रंट के एक ‘हाइब्रिड’ आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से एक हथगोला बरामद हुआ है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यहां यह जानकारी दी।

श्रीनगर पुलिस ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “बटमालू के फिरदौसाबाद के निवासी टीआरएफ (द रेजिस्टेंस फ्रंट) के एक हाइब्रिड आतंकवादी मोहम्मद यावर रंगरेज को श्रीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक हथगोला बरामद किया गया है।” अधिकारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

भाषा जोहेब माधव

माधव


लेखक के बारे में