दिल्ली हवाईअड्डे पर 4.83 करोड़ रुपये का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, यात्री गिरफ्तार
दिल्ली हवाईअड्डे पर 4.83 करोड़ रुपये का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, यात्री गिरफ्तार
नयी दिल्ली, 22 जून (भाषा) नयी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने बैंकॉक से आए एक भारतीय यात्री से लगभग 4.80 करोड़ रुपये मूल्य का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
यात्री 21 जून को एअर इंडिया की उड़ान एआई 2335 से बैंकॉक से आया था और प्रोफाइलिंग के आधार पर ग्रीन चैनल पार करने के बाद उसे रोक लिया गया।
बयान के अनुसार, ‘‘सामान की एक्स-रे जांच के दौरान कुछ संदिग्ध वस्तु नजर आई।’’
इसके बाद विस्तृत जांच में लगभग 13.84 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया।
बयान में कहा गया, ‘‘सामान की जांच में लगभग 13,840 ग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा पाया गया। जब्त किए गए इस प्रतिबंधित पदार्थ का अनुमानित मूल्य लगभग 4.83 करोड़ रुपये है।’’
यात्री को ‘‘एनडीपीएस अधिनियम 1985’’ के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया गया और संदिग्ध हाइड्रोपोनिक गांजा तथा उसकी पैकिंग सामग्री को जब्त कर लिया गया।
बयान के अनुसार जांच जारी है ताकि इस प्रतिबंधित पदार्थ के स्रोत और इसके गंतव्य का पता लगाया जा सके, साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या आरोपी किसी बड़े मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हुआ है।
भाषा शोभना वैभव
वैभव

Facebook


