हनुमानगढ़: IAF MiG-21 crashes in Rajasthan भारतीय वायुसेना का मिग-21 लड़ाकू विमान आज सुबह राजस्थान के हनुमानगढ़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान ने सूरतगढ़ से उड़ान भरी थी। पायलट सुरक्षित है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। वहीं, अब खबर आ रही है कि हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
#WATCH | Indian Air Force MiG-21 fighter aircraft crashed near Hanumangarh in Rajasthan. The aircraft had taken off from Suratgarh. The pilot is safe. More details awaited: IAF Sources pic.twitter.com/0WOwoU5ASi
— ANI (@ANI) May 8, 2023
IAF MiG-21 crashes in Rajasthan मिली जानकारी के अनुसार भारतीय वायुसेना का मिग-21 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे में दो महिलओं की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। हालांकि पायलट सुरक्षित है।
फिलहाल सूचना मिलने से रेस्क्यू टीम को घटना स्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। वहीं, घटना की जानकारी होते ही मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचे हुए हैं।