IAS Transfer News: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 65 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, मुख्यमंत्री के सचिव होंगे जितेंद्र सोनी, देंखें किसकों कहां मिली नई जिम्मेदारी

Ads

IAS Transfer News: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 65 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, मुख्यमंत्री के सचिव होंगे जितेंद्र सोनी, देंखें किसकों कहां मिली नई जिम्मेदारी

  •  
  • Publish Date - April 1, 2026 / 10:29 AM IST,
    Updated On - April 1, 2026 / 10:37 AM IST

IAS Transfer News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • राजस्थान में 65 आईएएस अधिकारियों का तबादला
  • जयपुर के DM डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी बने मुख्यमंत्री सचिव
  • बाड़मेर की DM टीना डाबी का तबादला टोंक में

जयपुर: IAS Transfer News राजस्थान सरकार ने एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 65 अधिकारियों के तबादले किए हैं जिनमें 25 जिलाधिकारी भी शामिल हैं। जयपुर के जिलाधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी का तबादला मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्यमंत्री के सचिव के पद पर किया गया है। वह सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव भी होंगे।

Rajasthan IAS Transfer कार्मिक विभाग द्वारा मंगलवार देर रात जारी आदेश के तहत, वित्त (बजट) विभाग के शासन सचिव राजन विशाल को जल जीवन मिशन के मिशन निदेशक के पद पर तैनात किया गया है। मुख्यमंत्री के विशिष्ट सचिव संदेश नायक को जयपुर का जिलाधिकारी बनाया गया। बाड़मेर की जिलाधिकारी टीना डाबी का तबादला टोंक में जिलाधिकारी के पद पर किया गया।

जिन जिलों में जिलाधिकारी बदले गए हैं उनमें जैसलमेर, जोधपुर, उदयपुर, बाड़मेर, प्रतापगढ़, सीकर, फलोदी, बारां, बीकानेर, गंगानगर, चित्तौड़गढ़, पाली, सिरोही, बूंदी, डीडवाना-कुचामन, नागौर, करौली, दौसा, खैरथल-तिजारा, डूंगरपुर, सलूंबर, डीग, कोटपूतली-बहरोड़ शामिल है।

अधिकारी का नाम पुराना पद/स्थान नया पद/स्थान
डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी जिलाधिकारी, जयपुर सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय + सूचना एवं जनसंपर्क विभाग
राजन विशाल शासन सचिव, वित्त (बजट) विभाग मिशन निदेशक, जल जीवन मिशन
संदेश नायक विशिष्ट सचिव, मुख्यमंत्री जिलाधिकारी, जयपुर
टीना डाबी जिलाधिकारी, बाड़मेर जिलाधिकारी, टोंक
क्रमांक जिला
1 जैसलमेर
2 जोधपुर
3 उदयपुर
4 बाड़मेर
5 प्रतापगढ़
6 सीकर
7 फलोदी
8 बारां
9 बीकानेर
10 गंगानगर
11 चित्तौड़गढ़
12 पाली
13 सिरोही
14 बूंदी
15 डीडवाना-कुचामन
16 नागौर
17 करौली
18 दौसा
19 खैरथल-तिजारा
20 डूंगरपुर
21 सलूंबर
22 डीग
23 कोटपूतली-बहरोड़

इन्हें भी पढ़े:-

कुल कितने अधिकारियों का तबादला हुआ है?

65 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है।

कितने जिलाधिकारी बदले गए हैं?

25 जिलाधिकारी बदले गए हैं।

जयपुर का नया जिलाधिकारी कौन है?

जयपुर के नए जिलाधिकारी संदेश नायक हैं।