Crime News: आइसक्रीम बेचने वालों की काली करतूत, 6 साल की बच्ची से की ये घिनौना काम करने की कोशिश, पहुंचा सलाखों के पीछे
आइसक्रीम बेचने वालों की काली करतूत, Ice-cream vendor arrested for attempting to rape six-year-old girl in Shimla
Medical Student Rape in West Bengal: पश्चिम बंगाल में मेडिकल कॉलेज छात्रा से रेप / Image: Symbolic
शिमला: Crime News: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के झाकड़ी में छह साल की बच्ची से बलात्कार का प्रयास करने के आरोप में 45 वर्षीय आइसक्रीम विक्रेता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, बच्ची की मां ने पुलिस से संपर्क किया और आरोपी व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी उसकी (महिला) की दुकान पर आया और उसकी बेटी को आइसक्रीम देने के बहाने अपनी दुकान पर ले गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी राजस्थान का निवासी है।
बच्ची की मां ने बताया कि पहले तो उन्होंने ध्यान नहीं दिया क्योंकि वह ग्राहकों की देखभाल में व्यस्त थीं लेकिन जब उन्होंने देखा कि उनकी बेटी आसपास नहीं है तो उन्होंने बच्ची को ढूंढना शुरू किया। बच्ची की मां ने शिकायत में कहा कि जब वह आइसक्रीम की दुकान पर गई, तो उसने देखा कि एक आदमी उसकी बेटी के साथ बलात्कार करने की कोशिश कर रहा था। बच्ची की मां को देखकर वह आदमी मौके से भाग गया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आइसक्रीम विक्रेता को गिरफ्तार कर लिया।
Crime News: भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 64 (बलात्कार) और 62 (आजीवन कारावास या अन्य कारावास से दंडनीय अपराध करने का प्रयास करने की सजा) के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम, 2012 के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
इन्हें भी पढ़ेंः-
- UP Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी कार को मारी जबरदस्त टक्कर, तीन लोगों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर
- Jagdish Vishwakarma: गुजरात के नए भाजपा अध्यक्ष का नाम घोषित, जगदीश विश्वकर्मा को सौंपी गई पार्टी की कमान

Facebook


