नयी दिल्ली, 20 जुलाई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने सोमवार को कहा कि अगर प्रदर्शनकारियों को कोई समस्या है तो बात करनी चाहिए और प्रदर्शन करने का कोई मतलब नहीं है।
उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से यह भी कहा कि मोदी सरकार युवाओं और छात्रों के साथ हमेशा खड़ी रही है और बहुत कुछ किया है।
उत्तर प्रदेश के मथुरा से लोकसभा सदस्य ने कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संसद मार्च के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘अगर कुछ समस्या है तो चर्चा करनी चाहिए। इस तरह से प्रदर्शन करने से कुछ काम नहीं होगा…देश के युवाओं और शिक्षा के लिए मोदी सरकार ने बहुत काम किया है..जो आप प्रदर्शन कर रहे हैं इसका कोई मतलब नहीं है। बात करके इसका समाधान करना चाहिए।’’
हेमा मालिनी का कहना था कि छात्रों को गुमराह नहीं किया जाना चाहिए।
परीक्षा प्रश्नपत्र लीक होने के विरोध में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) के संसद मार्च के दौरान सोमवार को पुलिस ने हजारों की संख्या में जुटे युवाओं को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया।
विरोध प्रदर्शन तेज होने के कारण मध्य दिल्ली के बड़े हिस्से में यातायात ठप हो गया।
भाषा हक
हक वैभव
वैभव