आईआईएम रांची को ‘क्यूएस एक्जीक्यूटिव एमबीए’ रैंकिंग 2026 में पहली बार जगह मिली

Ads

आईआईएम रांची को ‘क्यूएस एक्जीक्यूटिव एमबीए’ रैंकिंग 2026 में पहली बार जगह मिली

  •  
  • Publish Date - April 30, 2026 / 08:15 PM IST,
    Updated On - April 30, 2026 / 08:15 PM IST

रांची, 30 अप्रैल (भाषा) भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रांची ने ‘क्यूएस एक्जीक्यूटिव एमबीए’ रैंकिंग 2026 में पहली बार जगह बनाकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है और यह संस्थान भाग लेने वाले आईआईएम में चौथे स्थान पर रहा। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

आईआईएम रांची के निदेशक दीपक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि संस्थान को वैश्विक स्तर पर 201 ‘प्लस बैंड’ में रखा गया है और उसे एशिया-प्रशांत क्षेत्र में 33वां स्थान प्राप्त हुआ है।’’

आईआईएम की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि लंदन स्थित उच्च शिक्षा विश्लेषण फर्म क्वाक्वेरेली साइमंड्स (क्यूएस) द्वारा जारी रैंकिंग में संस्थानों का मूल्यांकन पांच प्रमुख मानकों – नियोक्ता प्रतिष्ठा, विचार नेतृत्व/शैक्षणिक प्रतिष्ठा, कैरियर परिणाम, कार्यकारी प्रोफाइल और विविधता – के आधार पर किया जाता है।

श्रीवास्तव ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘संस्थान ने विभिन्न मानकों पर संतुलित प्रदर्शन किया है। इसमें करियर के क्षेत्र में विशेष रूप से वेतन वृद्धि और पदोन्नति, तथा एक मजबूत कार्यकारी प्रोफ़ाइल के क्षेत्र में उल्लेखनीय मजबूती देखी गई है, जो प्रतिभागियों के कार्य और प्रबंधन अनुभव को दर्शाती है।’’

भाषा राखी शोभना

शोभना