आईआईटी ने डिजिटल बिजली उप केंद्र विकसित किया

आईआईटी ने डिजिटल बिजली उप केंद्र विकसित किया

आईआईटी ने डिजिटल बिजली उप केंद्र विकसित किया
Modified Date: February 10, 2026 / 10:01 pm IST
Published Date: February 10, 2026 10:01 pm IST

भुवनेश्वर, 10 फरवरी (भाषा) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भुवनेश्वर ने एक केंद्रीकृत निगरानी और सुरक्षा प्रणाली से लैस उन्नत डिजिटल बिजली उप केंद्र विकसित किया है।

ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विशाल कुमार देव ने मंगलवार को आईआईटी भुवनेश्वर के निदेशक श्रीपाद कर्मलकर की मौजूदगी में 33/11 केवी कैंपस उप केंद्र में इस प्रणाली का उद्घाटन किया।

एक बयान के मुताबिक, यह उप केंद्र संस्थान के पूरे बिजली वितरण नेटवर्क की वास्तविक समय में निगरानी सुनिश्चित करेगा और उसकी सुरक्षा में सहायक साबित होगा।

बयान में कहा गया है कि यह परियोजना बेंगलुरु स्थित केंद्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान (सीपीआरआई) की राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य योजना (एनपीपी) के तहत एक प्रदर्शन पहल के रूप में शुरू की गई थी।

इसमें कहा गया है कि परियोजना का मकसद बिजली वितरण उप केंद्र के लिए एक केंद्रीकृत सुरक्षा और निगरानी (सीपीएम) प्रणाली को डिजाइन करना, विकसित करना और प्रदर्शित करना था, जिसमें वितरित ऊर्जा संसाधनों का एकीकरण भी शामिल है।

भाषा पारुल पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में