चेन्नई, आठ जून (भाषा) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), मद्रास ने तीन-दिवसीय ‘तृतीय ब्रिक्स तंत्रिका विज्ञान संगोष्ठी 2026’ की मेजबानी की, जो भारत में पहली बार आयोजित किया गया।
आईआईटी-मद्रास के ‘‘सुधा गोपालकृष्णन ब्रेन सेंटर’’ (एसजीबीसी) द्वारा आयोजित यह संगोष्ठी पांच से सात जून तक आयोजित की गयी। इसका उद्देशय तंत्रिका विज्ञान अनुसंधान और इससे जुड़ी प्रौद्योगिकियों में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को सशक्त बनाने पर केंद्रित था।
आयोजन का प्रमुख आकर्षण एसजीबीसी द्वारा ‘ह्यूमन ब्रेनस्टेम एटलस’ का विमोचन था।
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने सभा को संबोधित करते हुए वैश्विक सहयोग के महत्व पर जोर दिया और कहा कि भारत ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है, जो इस वर्ष सितंबर में समाप्त होगी।
मिसरी ने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि इस संगोष्ठी द्वारा किया जा रहा कार्य भी अपने तरीके से ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की सफलता में योगदान देगा।’’
इस संगोष्ठी में आईआईटी-मद्रास के निदेशक प्रोफेसर वी. कामाकोटी और इंफोसिस के सह-संस्थापक क्रिस गोपालकृष्णन सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
भाषा जितेंद्र सुरेश
सुरेश