IMCAA Awards 2026: दिल्ली में जुटे देश-विदेश के IIMC एलुमनी, अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाले हुए ‘इमका अवार्ड्स’ से सम्मानित

Ads

IMCAA Awards 2026: दिल्ली में जुटे देश-विदेश के IIMC एलुमनी, अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाले हुए 'इमका अवार्ड्स' से सम्मानित

  •  
  • Publish Date - March 10, 2026 / 01:40 PM IST,
    Updated On - March 10, 2026 / 01:42 PM IST

IMCAA Awards 2026 | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • IIMC एलुमनी एसोसिएशन का 14वां कनेक्शंस मीट दिल्ली में आयोजित
  • उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया
  • विजेताओं को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए

नई दिल्ली: IMCAA Awards 2026 राजधानी दिल्ली में देश के प्रतिष्ठित भारतीय जनसंचार संस्थान यानि IIMC एलुमनी एसोसिएशन का सालाना कार्य़क्रम आयोजित किया गया। पिछले दिनों आयोजित इस कार्यक्रम में इमका अवार्ड्स के विजेताओं के नामों का ऐलान भी किया गया। 14वें कनेक्शंस मीट के दौरान पत्रकारिता, विज्ञापन, जनसंपर्क और सार्वजनिक सेवा के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करने वाले IIMCians को सम्मानित किया गया।

IMCAA Awards 2026 जूरी अवार्ड में जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, प्रिंट रिपोर्टिंग, ब्रॉडकास्ट रिपोर्टिंग में पुरस्कार से नवाजा गया। एग्रीकल्चर रिपोर्टर, प्रोड्यूसर ऑफ द ईयर की कैटगरी में भी अवॉर्ड्स दिए गए। एड पर्सन, पीआर पर्सन ऑफ द ईयर के विजेताओं को भी पुरस्कार दिया गया। एलुमनी ऑफ द ईयर के अलावा 5 सीनियर IIMCians को लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान दिया गया।

इन पुरस्कार विजेताओं को 10 हजार से लेकर डेढ़ लाख तक के नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र दिए गए। इस कार्यक्रम में देश-विदेश से आए एलुमनी शामिल हुए। अगले दो-तीन महीनों में कई शहरों में चैप्टर स्तर पर कनेक्शन्स मीट का आयोजन होगा।

इन्हें भी पढ़ें:-

IMCAA Awards 2026 में कौन-कौन सी कैटेगरी शामिल थीं?

जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, प्रिंट रिपोर्टिंग, ब्रॉडकास्ट रिपोर्टिंग, एग्रीकल्चर रिपोर्टर, प्रोड्यूसर ऑफ द ईयर, एड पर्सन और पीआर पर्सन ऑफ द ईयर।

कितने लोगों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला?

5 वरिष्ठ IIMCians को लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान दिया गया।

विजेताओं को क्या पुरस्कार दिए गए?

₹10,000 से लेकर ₹1.5 लाख तक नकद राशि, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र।