चेन्नई, 30 अप्रैल (भाषा) भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को चेतावनी जारी की कि तमिलनाडु, पुडुचेरी तथा कराईकल के तटीय क्षेत्रों में आर्द्रता के साथ ही तापमान बढ़ने से गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर तापमान के सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहने के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को तिरुचिरापल्ली में अधिकतम तापमान 105 डिग्री फारेनहाइट (करीब 40 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया, जो तमिलनाडु में सबसे अधिक तापमान था।
भीषण गर्मी के बावजूद, कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि तमिलनाडु और पुडुचेरी में गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं।
आईएमडी ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार को नीलगिरि, कोयंबटूर, इरोड, तिरुप्पुर, डिंडीगुल और थेनी जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
भाषा यासिर अविनाश
अविनाश