BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Rain Alert in Assam: प्रदेश के इन जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा… मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा भी बढ़ा

Rain Alert in Assam: असम में बाढ़ से प्रभावित इलाकों में बारिश होने का अनुमान है। IMD ने कई जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

Rain alert in Assam|| Image- IBC24 News File

Rain alert in Assam|| Image- IBC24 News File

karan nepali
Published: 12 Aug 2026 | 1:14 pmModified: 12 Aug 2026 | 1:15 pm
HIGHLIGHTS
  1. असम में बाढ़ से प्रभावित इलाकों में बारिश होने का अनुमान है।
  2. IMD ने कई जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।
  3. बारिश के चलते कुछ नए इलाकों में भी बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है।

Rain Alert in Assam: गुवाहाटी: असम में बाढ़ की स्थिति बुधवार को भी गंभीर बनी रही और चार जिलों में 1.12 लाख से अधिक लोग इससे प्रभावित हैं तथा बाढ़ से प्रभावित कई इलाकों में और बारिश होने का अनुमान है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इन इलाकों में फिर बढ़ा बाढ़ का खतरा

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के एक अधिकारी ने बताया कि कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर हैं, जिससे कुछ नए इलाकों में भी बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के गुवाहाटी केंद्र ने चराईदेव, डिब्रूगढ़, जोरहाट, शिवसागर और तिनसुकिया जिलों के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने और बिजली गिरने का अनुमान जताया है। (Rain alert in Assam) अधिकारी ने बताया कि गोलाघाट जिले के नुमालीगढ़ में धनसिरी नदी का जलस्तर लगातार खतरे के निशान से ऊपर है, जिससे बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने बताया कि नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, इसलिए लोगों को नदी से दूर रहने की सलाह दी गई है।

अब तक बाढ़ से 101 लोगों की मौत

Rain Alert in Assam: एएसडीएमए के दैनिक बाढ़ बुलेटिन के अनुसार, बाढ़ के कारण किसी और व्यक्ति की मौत की सूचना नहीं है और इस साल बाढ़ से मरने वालों की संख्या 101 बनी हुई है। बुलेटिन के मुताबिक, गोलाघाट, जोरहाट, नगांव और शिवसागर जिलों में 1,12,700 से अधिक लोग अब भी बाढ़ से प्रभावित हैं। राज्य में गोलाघाट सबसे अधिक प्रभावित जिला है, जहां 65,000 से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। इसके बाद शिवसागर में करीब 20,000 और नगांव में 16,000 से अधिक लोग प्रभावित हैं। एएसडीएमए के अधिकारी ने बताया कि नुमालीगढ़ में धनसिरी और श्रीभूमि में कुशियारा नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन पांच जिलों में 92 राहत शिविर और राहत वितरण केंद्र संचालित कर रहा है, जिनके जरिए 30,205 प्रभावित लोगों को सहायता दी जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

karan nepali
karan nepali

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.

और भी पढ़ें...

Web Title: IMD Issues Heavy Rainfall Alert for Assam

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm