दिल्ली के कई इलाकों में बारिश, आईएमडी ने जारी किया ‘रेड अलर्ट’

दिल्ली के कई इलाकों में बारिश, आईएमडी ने जारी किया ‘रेड अलर्ट’

दिल्ली के कई इलाकों में बारिश, आईएमडी ने जारी किया ‘रेड अलर्ट’
Modified Date: September 11, 2026 / 03:19 pm IST
Published Date: September 11, 2026 3:19 pm IST

नयी दिल्ली, 11 सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। इस बीच, मौसम विभाग ने शाम पांच बजे तक के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है।

दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को आयोजित किये जा रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तैयारियों के बीच शहर के अधितर हिस्सों में बादल छाए रहे और संसद मार्ग व भारत मंडपम इलाकों समेत मध्य और उत्तरी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपराह्न एक बजे जारी अद्यतन मौसम बुलेटिन में कहा कि कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है, जिसमें बारिश की रफ्तार 15 मिमी प्रति घंटा तक हो सकती है, जबकि कुछ इलाकों में अगले कुछ घंटों में 15 मिमी प्रति घंटा से अधिक भारी बारिश होने की भी संभावना है।

आईएमडी ने जिला-स्तर पर ‘नाउकास्ट’ (तत्काल मौसम पूर्वानुमान) के तहत ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है।

हाल के दिनों में राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किए जाने के बाद बारिश हुई है।

मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में शाम के समय हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और अगले दो दिनों तक यानी रविवार तक बारिश जारी रहने की संभावना है।

भाषा धीरज नरेश

नरेश


लेखक के बारे में