अगर आप सोशल मीडिया पर हैं तो आपने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का एक वीडियो ज़रूर देखा होगा…वही आलू से सोना वाला वीडियो! इस वीडियो में राहुल गांधी गुजरात के पाटन में एक चुनाव सभा में ये कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि मशीन में आलू डालो तो सोना निकलेगा। अगर आपने ये वीडियो अबतक नहीं देखा तो आगे बढ़ने से पहले एक बार इसे सुन लें
देखें वीडियो –
अब जैसे ही वीडियो सामने आया, सोशल मीडिया पर यूजर्स टूट पड़े। राहुल गांधी का मजाक उड़ाने वाले पोस्ट्स, ग्राफिक्स, वीडियो की भरमार हो आई। हैशटैग राहुल के आलू और #rahulaloo से राहुल गांधी ट्रोल होने लगे।
मै तो इस आलू का सोना बनवाऊगा राहुल गाँधी से!!.!!#Pidi #RahulGandhi pic.twitter.com/L0Jy1Ke1qj
— देहाती आदमी ⏺ (@dehati_aadmii) November 15, 2017
आलू से सोना बनाने की तकनीक #RahulKeAloo #RahulGandhi #GujaratElections pic.twitter.com/0H6hUEqPO5
— Anup Pandey (@akp075) November 16, 2017
इसके बाद राहुल गांधी का पूरा भाषण सामने आ गया, इस भाषण में राहुल ये कहते सुनाई दे रहे हैं कि आलू से सोना को लेकर कहे गए शब्द उनके नहीं, बल्कि नरेंद्र मोदी के हैं।
देखें वीडियो-
दरअसल, हुआ ये था कि किसी ने राहुल गांधी के भाषण का अगला हिस्सा काटकर उनका मजाक बनाने के लिए वीडियो पोस्ट किया था। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में ऐसे यूजर्स होते हैं, जिन्हें सच्चाई का पता नहीं होता और ऐसे ही यूजर्स के कारण राहुल गांधी का ये वीडियो वायरल हो गया। कुल मिलाकर आलू डालो, सोना निकलेगा का ये वीडियो दो दिन तक सोशल मीडिया पर चर्चा में छाया रहा और पूरा वीडियो सामने आने के बाद ही ट्रोल करने वाले यूजर्स को ये पता चल रहा है कि उन्होंने बिना पूरी जानकारी के ही इसे हवा दे दी। इस पूरे प्रकरण से इतना तो साफ हो गया कि नकल के फेर में बुरे फंसे राहुल।
वेब डेस्क, IBC24