Ram Mandir Chanda Chori Case Update: इंडियन करेंसी से लेकर डॉलर तक… राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपियों के घर से मिले ये सामान, जानकर आपको भी नहीं होगा यकीन

Ads

Ram Mandir Chanda Chori Case Update: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपियों के पास से जब्त की गई राशि समेत अन्य चीजों का ब्योरा सामने आ चूका है।

  • Reported By: Apurva Pathak

    ,
  •  
  • Publish Date - July 1, 2026 / 09:44 PM IST,
    Updated On - July 1, 2026 / 09:54 PM IST

Ram Mandir Chanda Chori Case Update/Image Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपियों के पास से जब्त की गई लाखों की राशि।
  • आरोपियों के पास से नगदी समेत सोने के आभूषण भी मिले हैं।
  • ट्रस्ट के पदाधिकारियों पर एफआईआर की तैयारियां तेज हो गई है।

Ram Mandir Chanda Chori Case Update: अयोध्या: अयोध्या के राम मंदिर चंदा चोरी मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे कई नए खुलासे हो रहे हैं। अब चढ़ावा चोरी में बहुत बड़ा पर्दाफाश हुआ है। 8 में से 7 आरोपियों के पास से जब्त की गई राशि समेत अन्य चीजों का पूरा ब्योरा सामने आ चूका है।

किस आरोपी के पास से मिला क्या-क्या?

राम मंदिर चोरी मामले के आरोपी अविनाश शुक्ला से 20 लाख 39 हजार रुपए, 1 हजार से ज्यादा डॉलर और सोने की चेन और अंगूठी भी मिली है। अविनाश के साथ ही आरोपी लवकुश मिश्रा के पास से 14 लाख 25 हजार रुपए की बरामदगी हुई है। करुणेश पांडे से 18 लाख 7 हजार 63, टिन्नू यादव से 1 लाख कैश बरामद हुआ है। इसमें 500 के 180 नोट और 100 की गड्डी बरामद हुई है। (Ram Mandir Chanda Chori Case Update) रामशंकर मिश्रा से 7 लाख 32 हजार 170, अनुकल्प मिश्रा से 16 लाख 82 हजार 40, मनीष कुमार यादव से 2 लाख रुपए बरामद हुए हैं। इतना ही आरोपियों के पास से लगभग 11 ग्राम पीली धातु (सोना) लगभग 375 ग्राम चांदी दी बरामद हुई। आरोपियों के घर से निवेश के दस्तावेज और पीली धातु के महंगे आभूषण मिले हैं।

ट्रस्ट के पदाधिकारियों पर FIR की तैयारियां तेज

Ram Mandir Chanda Chori Case Update: इस जानकारी के सामने आने के बाद ये भी भी जानकारी निकलकर सामने आई है कि, ट्रस्ट के पदाधिकारियों पर एफआईआर की तैयारियां तेज हो गई है।गुरुवार को बार के वकील जन्मभूमि थाने जाएंगे। वकीलों ने चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर FIR की मांग की थी।उधर, चढ़ावा चोरी मामले में गोविंददेव से पूछताछ होगी, जो कि ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष हैं। उनके दानराशि के प्रबंधन को लेकर सवाल होंगे. वित्तीय निगरानी को लेकर सवाल होंगे. पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:-