Toxic Movie Teaser Controversy 2026 / Image Source : SCREENGRAB
एंटरटेनमेंट डेस्क : Toxic Movie Teaser Controversy 2026 : साउथ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ का नया टीजर ‘लेडीज एंड लेडीज’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर एक बड़े विवाद के केंद्र में आ गया है। इस टीजर में फिल्म की लीड एक्ट्रेसेस नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत के किरदारों की पहली झलक दिखाई गई है। जहां एक तरफ कई फैंस इस प्रेजेंटेशन की तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ नेटिजन्स का एक बड़ा वर्ग टीजर में महिलाओं को दिखाए जाने के तरीके पर गंभीर सवाल उठा रहा है।
‘लेडीज एंड लेडीज’ नाम से जारी इस टीजर में फिल्म की सभी फीमेल लीड्स का अलग-अलग अंदाज में परिचय कराया गया है। Toxic Teaser Objectionable Content Netizens Troll हालांकि, रिलीज के तुरंत बाद ही इंटरनेट पर इसे लेकर तीखी बहस शुरू हो गई। कई दर्शकों का मानना है कि टीजर में महिला किरदारों को जरूरत से ज्यादा ग्लैमरस और सिर्फ आकर्षण का केंद्र बनाकर पेश किया गया है, जिसके चलते कुछ लोग इसे हाल के वर्षों का सबसे आपत्तिजनक टीजर बता रहे हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नाराजगी जाहिर करते हुए एक यूजर ने लिखा कि फिल्म में महिलाओं को वस्तु की तरह दिखाया गया है और इसके डायलॉग भी महिलाओं के प्रति सम्मानजनक नहीं लगते। वहीं, एक अन्य यूजर ने फिल्म के कंटेंट पर सवाल उठाते हुए इसकी तुलना कंडोम के विज्ञापन से तक कर दी और कहा कि अगर पूरी फिल्म में सिर्फ हिंसा और बोल्ड कंटेंट है, तो यह पारिवारिक दर्शकों के लिए बिल्कुल सही नहीं होगी।
इसके विपरीत, यश के कई फैंस टीजर के सपोर्ट में भी उतरे हैं। उनका कहना है कि टीजर का विजुअल स्टाइल बेहद शानदार है, खासकर वह सीन जहां एक्ट्रेसेस के परिचय के दौरान स्क्रीन पर दिखने वाला टेक्स्ट गुलाबी रंग में बदल जाता है। फैंस का मानना है कि हर एक्ट्रेस को एक अलग और प्रभावशाली पहचान देने की कोशिश की गई है, जिससे कहानी को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।