पिछले तीन साल में देश के सुरक्षा हालात सुधरे: राजनाथ सिंह

Ads

पिछले तीन साल में देश के सुरक्षा हालात सुधरे: राजनाथ सिंह

  •  
  • Publish Date - June 3, 2017 / 08:08 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:02 PM IST

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर गृह मंत्रालय का लेखाजोखा पेश किया है. गृहमंत्री ने कहा कि. केंद्र में मोदी सरकार के आने के बाद नक्सली वारदातों में करीब 25 प्रतिशत की कमी आई है. साथ ही देशभर में ISIS के 90 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा राजनाथ ने कहा कि- पाकिस्तान के खिलाफ हुए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाक की ओर से सीजफायर उल्लंघन के मामलों में भी कमी आई है.वहीं आज हुए अलगाववादियों के ठिकानों पर NIA के छापे पर गृहमंत्री ने कहा कि NIA अपना काम कर रही है. और कश्मीर में स्थायी शांति की ओर बढ़ रहे हैं. पर इसमें थोड़ा समय लगेगा.