हरियाणा के पंचकुला में कांग्रेस ने नीट परीक्षा मामले को लेकर मोमबत्ती जुलूस निकाला

हरियाणा के पंचकुला में कांग्रेस ने नीट परीक्षा मामले को लेकर मोमबत्ती जुलूस निकाला

हरियाणा के पंचकुला में कांग्रेस ने नीट परीक्षा मामले को लेकर मोमबत्ती जुलूस निकाला
Modified Date: July 11, 2026 / 09:02 pm IST
Published Date: July 11, 2026 9:02 pm IST

पंचकूला, 11 जुलाई (भाषा) कांग्रेस की हरियाणा इकाई ने प्रश्नपत्र लीक के बाद नीट यूजी (मेडिकल प्रवेश परीक्षा) को रद्द किये जाने पर कथित रूप से आत्महत्या कर लेने वाले विद्यार्थियों को श्रद्धांजलि देने के लिए यहां मोमबर्ती जुलूस निकाला तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

हरियाणा के पार्टी मामलों के प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की अगुवाई में यह मार्च शुक्रवार देर शाम सेक्टर 26 के कम्युनिटी सेंटर से शुरू हुआ और आंबेडकर चौक पर खत्म हुआ।

दत्त ने प्रश्नपत्र लीक के लिए प्रधान को नैतिक रूप से ज़िम्मेदार ठहराते हुए उनके इस्तीफ़े की मांग की।

कांग्रेस नेता ने प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक मुआवजे और पीड़ित परिवारों में से प्रत्येक के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की।

सिंह ने कहा कि कांग्रेस पूरे हरियाणा में अपना ‘स्टूडेंट्स वॉइस’ (विद्यार्थियों की आवाज) अभियान तेज करेगी और विद्यार्थियों की चिंताओं को गांवों, स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों और विश्वविद्यालयों तक ले जाएगी।

उन्होंने कहा कि जब तक विद्यार्थियों को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक पार्टी सड़कों और विधायी मंचों, दोनों जगहों पर यह मुद्दा उठाती रहेगी।

भाषा

राजकुमार पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में