जम्मू में तालाब में नहाने गये तीन बच्चे डूबे
जम्मू में तालाब में नहाने गये तीन बच्चे डूबे
जम्मू, 11 जुलाई (भाषा) जम्मू जिले के बाहरी इलाके में हुई एक दुखद घटना में मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली एक लड़की समेत तीन बच्चे डूब गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि अखनूर के जौरिया इलाके के धनवाल गांव में नहाने के लिए कथित तौर पर तालाब में उतरे बच्चे डूब गए।
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान चांद (12), अभिषेक (11) और भगवान सहाय (8) के तौर पर हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने तीनों के शव तालाब से बाहर निकाल लिये हैं।
उन्होंने बताया कि मृतकों के माता-पिता गांव में एक ईंट भट्ठे में काम करते हैं।
भाषा सुभाष माधव
माधव

Facebook


