मेंढर/जम्मू, छह अगस्त (भाषा) जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के मनकोट क्षेत्र में बृहस्पतिवार को सेना ने मोर्टार के दो जंग लगे गोले बरामद किए और उन्हें सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार, बिना फटे ये गोले मेंढर उपमंडल के चोकी सागरा इलाके में मिले थे।
सेना के बम निरोधक दस्ते के जवानों ने सभी जरूरी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए नियंत्रित विस्फोट के जरिए इन गोलों को नष्ट कर दिया।
अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के दौरान किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
भाषा प्रचेता नरेश
नरेश