पुलिस की पेट्रोलिंग वैन ने बाराती गाड़ी को मारी टक्कर, दूल्हे के भाई और मौसा की मौत

Ads

पुलिस की पेट्रोलिंग वैन ने बाराती गाड़ी को मारी टक्कर, दूल्हे के भाई और मौसा की मौत

  •  
  • Publish Date - May 25, 2021 / 03:01 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:50 PM IST

मेदिनीनगर: झारखंड के पलामू जिले के मनातू थानान्तर्गत केनदरी गांव के पास देर रात पुलिस के गश्त जीप और बारातियों को ले जा रहे एक टेम्पो के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी जिससे इस हादसे में दुल्हे के चचेरे भाई और मौसा समेत दो बारातियों की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया ।

Read More: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण थमा है, खत्म नहीं हुआ, बचाव के लिए सावधानी और टीका ही एकमात्र हथियार: सीएम बघेल

पुलिस ने बताया कि यह घटना कल देर रात की है, हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जिनमें से अस्पताल जाते समय दो लोगों की मौत हो गयी। पलामू में नीलाम्बर-पीताम्बरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अनूप बङाईक ने बताया कि दुर्घटना में चार पुलिस जवानों को चोट आई है जो अब खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने बताया कि हादसे में मरने वालों की पहचान दिगम्बर भुइयां (34) और राजू भुइयां (20) के रूप में की गयी है।

Read More: आप नकारा सीएम हैं, मेरी हाय लगेगी, किसी और से हो गई गर्लफ्रेंड की शादी तो बौखलाए युवक ने नीतीश कुमार को सुनाई खरी-खोटी